माओवादियों का हमलाः आठ मौतें

9naxal_2टी.वी. चैनल एन.डी.टी.वी. पर प्रसारित एक ख़बर के अनुसार, भारत के पूर्वी राज्य झारखंड में माओवादियों द्वारा किए गए एक हमले में चुनाव आयोग के तीन कर्मचारियों और पाँच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

माओवादियों ने दुमका ज़िले में उस गाड़ी को बारूद से उड़ा दिया जिसमें गुरुवार की रात को चुनाव अधिकारी और पुलिसकर्मी दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा में अश्नाजोड़ इलाके में मतदान कराकर वापस लौट रहे थे। इस हमले में 12 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भारत में संसद के निचले सदन, लोक सभा के लिए आम चुनावों का आयोजन 7 अप्रैल से 12 मई तक किया गया है। भारत में इस चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत के बाद यह माओवादियों का दूसरा बड़ा हमला है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493