माटा को युनाइटेड से सत्र के अंत में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद

मैनचेस्टर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार खिलाड़ी जुआन माटा का कहना है कि उनकी टीम यूरोपा लीग जीत कर अभी भी सत्र का अच्छ अंत कर सकती है।

युनाइटेड को शनिवार को संडरलैंड के खिलाफ ईपीएल में अपनी लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा था।

माटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है, “मैं जानता हूं कि यह हमारे लिए अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन यही सच है। हमारा मकसद आगे बढ़ते रहना है ताकि हम ट्रॉफी को जीत सकें।”

उन्होंने लिखा, “मेरा व्यक्तिगत अनुभव यह बताता है कि अगर हम उत्साह के साथ मेहनत करेंगे तो हम सत्र का अच्छा अंत कर सकते हैं। जैसा की मैंने तीन साल पहले चेल्सी में देखा था।”

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, “अच्छी स्थिति में पहुंचने के लिए हमें अगले मैच में मेहनत करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493