पोर्ट ऑफ स्पेन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य त्रिनिदाद के सुनुपिया शहर में मंगलवार को घर में लगी आग से माता-पिता को बचाने की कोशिश में एक भारतवंशी महिला की मौत हो गई।
समाचारपत्र ‘त्रिनिदाद और टोबैगो गार्जियन’ की बुधवार की रपट के अनुसार, रिया हीरालाल (24) को सुबह करीब पांच बजे घर में आग लगने का पता चला। उसने अपने माता-पिता को बचाने का प्रयास किया।
रिया के पिता रामदेव हीरालाल एक स्वतंत्र वीडियो पत्रकार हैं। आग में घिरी बेटी को बचाने के लिए आग बुझाने के क्रम में पिता भी झुलस गए।
रिया का आग में झुलसा हुआ शव रसोई में मिला।
dharmpath.com dharmpath