माता-पिता बनने वाले हैं जॉनी गैलेकी और उनकी गर्लफ्रेंड

लॉस एंजिलिस, 4 मई (आईएएनएस)। ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के स्टार जॉनी गैलेकी और उनकी गर्लफ्रेंड अलेना मेयेर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार गैलेकी (43) और मेयेर (21) ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की जानकारी दी।

गैलेकी ने लिखा, “हम इस बात की घोषणा कर काफी खुश हैं कि जल्द ही इस क्रेजी और सुंदर दुनिया में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।”

उसने आगे लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे और हमारे परिवारों की इस खुशी के वक्त में हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493