मातृत्व की उम्मीदों से ‘संघर्ष’ कर रहीं पालोमा फेथ

लॉस एंजेलिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पालोमा फेथ का कहना है कि वह मातृत्व की खुद की उम्मीदों से संघर्ष कर रही हैं।

वेबसाइट ‘द टाइम्स डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लेमैन के साथ एक वर्षीय बच्चे की मां फेथ का कहना है कि मां बनना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, “एक नई मां के रूप में, मैंने अपनी अपेक्षाओं के साथ संघर्ष किया। मैं एक प्राकृतिक जन्म चाहती थी, लेकिन जटिलताएं विकसित हुईं। इसलिए अच्छा अनुभव नहीं रहा और बाद में बहुत से संक्रमण हुए।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रेरित, ऊर्जावान मां बनना चाहती थी, लेकिन प्रथम तीन महीने बिस्तर पर बीते, तेज बुखार के साथ कपकपाहट और स्तनपान के दौरान एंटीबायोटिक लेते हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493