मातृत्व ने बच्चों की ओर मेरे नजरिए को बदला : शिल्पा शेट्टी

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। बच्चों के आगामी टेलीविजन डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज सुपर डांसर’ में निर्णायक के रूप नजर आने वाली अभिनेत्री और उद्यमी शिल्पा शेट्टी का कहना है कि मातृत्व के अनुभव ने ही बच्चों के प्रति उनके नजरिए को बदला।

शिल्पा ने ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा से शादी की थी और उनका चार साल का एक बेटा है-विआन।

शिल्पा ने एक बयान में कहा, “मेरा एक चार साल का बेटा है और मां के रूप में मेरे अनुभव ने ही बच्चों के प्रति मेरे नजरिए को बदला है। उनके इरादे काफी नेक होते हैं और उनके आस-पास रहने का अनुभव काफी अच्छा होता है।”

शिल्पा ने कहा, “मैं ‘इंडियाज सुपर डांसर’ के शुरू होने का इंतजार कर रही हूं और मैं आश्वस्त हूं कि लोगों को भी यह काफी पसंद आएगा।”

इस शो का प्रसारण ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ पर होगा, जिसमें पांच से 13 साल के आयुवर्ग के बच्चे हिस्सा लेंगे।

इससे पहले शिल्पा को ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 2’ जैसे टेलीविजन शो में देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493