मादक पदार्थो का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं : मैटी हेली

लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश रॉक बैंड 1975 के सदस्य मैटी हेली ने कहा कि नशे का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। मैटी खुद भी मादक पदार्थो की लत से जूझ चुके हैं।

लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश रॉक बैंड 1975 के सदस्य मैटी हेली ने कहा कि नशे का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। मैटी खुद भी मादक पदार्थो की लत से जूझ चुके हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हेली अब इस लत को छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के लोगों को पसंद नहीं करते जो ड्रग्स का सेवन करते हैं क्योंकि वह मानते हैं कि ऐसे लोग बोरिंग होते हैं और नशे का सेवन एक बुरे सपने की तरह है।

उन्होंने कहा, “आज 2018 के समय में हीरोइन के नशे का आदि होना किसी भी लिहाज से आपको कूल नहीं दिखाता। जो लोग हीरोइन का सेवन करते हैं वे बोरिंग होते हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493