माधवन के डोले श्वर्जेनेग्गर जैसे!

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आर माधवन ने अपनी आगामी फिल्म ‘साला खड़ूस’ में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए अमेरिका जाकर कठिन व्यायाम किया है।

माधवन का कहना है कि उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के डोलों (बाइसेप्स) जैसे डोले बना लिए हैं।

माधवन ने कहा, “मैंने व्यायाम के कई तरीके सीख लिए हैं। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने जब अपनी पहली फिल्म की थी तो उनके डोले 20 इंच के थे और एक शाकाहारी होते हुए भी मैने साढ़े अठारह इंच के डोले बना लिए हैं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के लिए मैंने वजन घटाया था, लेकिन इस फिल्म के लिए व्यायाम करना मेरे लिए रोमांचक अनुभव था।”

व्यायाम के लिए अमेरिका क्यों गए? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अगर मैं यहीं रहता तो मैं केवल दही-चावल और पूरी-भाजी खाता। मैं वहां इसलिए गया क्योंकि शारीरिक तैयारी से पहले मानसिक तैयारी जरूरी होती है।”

फिल्म में वह एक बॉक्सिंग प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493