मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिसा हेडन ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक मंच पर साझा किए गए पलों को यादगार बताया।
अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार के लिए लिसा पूरी टीम के साथ टेलीविजन शो ‘सो यु थिंक यु केन डांस’ में आईं।
शो के मंच पर पहुंचते ही लिसा सीधे निर्णायकों की टेबल की ओर बढ़ीं और उन्होंने वहां बैठीं माधुरी को गले लगाया।
लिसा ने अपने बयान में कहा, “मैं काफी खुश हूं कि मुझे मेरी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मिलने और उनके साथ एक मंच साझा करने का अवसर मिला। वह नृत्य की महारथी हैं और उनके साथ पल साझा करना काफी खास रहा।”
माधुरी को डांस रियेलिटी शो में कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस और बोस्को मार्टिस के साथ निर्णायक की भूमिका में देखा जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath