माधुरी दीक्षित को ‘पद्मावती’ में दीपिका का घूमर पसंद

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। माधुरी दीक्षित को फिल्म ‘पद्मावती’ का गाना ‘घूमर’ बहुत पसंद आया है। उन्होंने इस गाने में दीपिका पादुकोण के लुक की भी जमकर तारीफ की है।

‘पद्मावती’ का गाना घूमर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने को सोशल मीडिया से लेकर आलोचकों तक ने जमकर सराहा है।

हाल ही में एक मराठी पुरस्कार समारोह में पहुंचीं माधुरी दीक्षित ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा, “पद्मावती में दीपिका का लुक बेहद पसंद आया है। घूमर गाना बेहतरीन है, दीपिका ने हर बार की तरह चौंकाया है।” इस कार्यक्रम में दीपिका और माधुरी दीक्षित को एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचाते भी देखा गया।

दीपिका को मिल रही तारीफ तब और खास बन गई, जब स्वयं माधुरी दीक्षित ने दीपिका की तारीफ की, जो खुद ‘देवदास’ के गीत ‘मार डाला’ और ‘डोला रे डोला’ में अपने अद्धभुत अंदाज और अपनी मतवाली अदा के लिए जानी जाती हैं।

‘गोलियों की राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद ‘पद्मावती’ दीपिका की संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493