माधुरी दीक्षित मेरी आदर्श हैं : मंदना

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंदना करीमी ने बताया कि उन्हें माधुरी दीक्षित का नृत्य कौशल और अभिनय बेहद पसंद है और वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

मंदना ने फिल्म ‘बी पोजिटिव’ के लिए अपने एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान बताया, “माधुरी दीक्षित मेरी आदर्श हैं। वह अपने अभिनय और नृत्य कौशल के कारण हमेशा से मेरी पसंदीदा रही हैं।”

‘बिग बॉस की 9’ में विवादास्पद प्रतियोगियों में से एक के रूप में पहचानी जाने वाली मंदना अपने आइटम नंबर के लिए काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि जब मैं फिल्म में सिर्फ आइटम नंबर कर रही हूं। यह बहुत मजेदार है और मैं खुद हैरान हूं, क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि मैं अच्छी डांसर नहीं हूं लेकिन कोरियोग्राफर ने मुझे बेहतर ढंग से सिखाया और मैं डांस कर सकी।”

मंदना इससे पहले ‘रॉय’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि फिल्म में वह अकेली हीरोइन हों, बल्कि वह ऐसी फिल्मों में काम चाहती है जिनका उनके लिए कोई अर्थ हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493