यह मानचित्र एक किताब के साथ है जिसका शीर्षक ‘द ट्वेंटिएथ सेंचुरी एटलस एंड इलस्ट्रेटेड वर्ल्ड’ है। इस किताब को साल 2015 में चीनी मूल के अमेरिकी जेंग ने न्यूयार्क के एक कबाड़ी बाजार से खरीदा था।
इस मानचित्र में फिलीपींस पर अमेरिकी कब्जे वाली सीमा को दिखाया गया है जिस पर संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन के शांति आयुक्त ने 1898 में हुई पेरिस संधि पर सहमति व्यक्त की थी।
मानचित्र पर फिलीपींस की सीमाएं एक लाल रेखा द्वारा चिह्न्ति हैं। इसमें नान्शा तथा हुआनग्यान द्वीप समेत दक्षिण चीन सागर शामिल नहीं हैं।
जेंग का मानना है कि यह नक्शा अत्यधिक विश्वसनीय है। इसके विस्तृत मानचित्रण और विस्तृत परिचय में दुनिया भर के देशों को जानकारी समाहित है।
उन्होंने कहा कि यह मानचित्र दक्षिण चीन सागर द्वीप पर फिलीपींस के दावे के खिलाफ ठोस सबूत उपलब्ध कराता है।
dharmpath.com dharmpath