Sunday , 28 April 2024

Home » विश्व » मानव तस्करी में दो भारतवंशियों ने खुद को निर्दोष बताया

मानव तस्करी में दो भारतवंशियों ने खुद को निर्दोष बताया

वेलिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में मानव तस्करी के मामले में आरोपी तीन लोगों ने खुद को निर्दोष बताया है। इनमें दो भारतवंशी शामिल हैं।

समाचार वेबसाइट स्टफ डॉट को डॉट एनजेड न्यूज के मुताबिक सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह सांघा और एक अन्य व्यक्ति इस मामले में आरोपी हैं। तीसरे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है। यह न्यूजीलैंड में मानव तस्करी का पहला मामला है।

नेल्सन के उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई के दौरान इन तीनों ने खुद को निर्दोष बताया।

न्यूजीलैंड के आव्रजन विभाग ने इन तीनों को बीते साल अगस्त में गिरफ्तार किया था।

सिंह और सांघा पर आरोप लगाया गया था कि इन्होंने 2008-2009 में बागबानी उद्योग में काम करने के लिए 18 भारतीयों को अवैध रूप से न्यूजीलैंड आने में मदद दी है।

सांघा और तीसरे आदमी पर जाली दस्तावेज बनाकर आव्रजन, वीजा और शरणार्थी अधिकारी के सामने पेश करने का भी आरोप है।

मानव तस्करी में दो भारतवंशियों ने खुद को निर्दोष बताया Reviewed by on . वेलिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में मानव तस्करी के मामले में आरोपी तीन लोगों ने खुद को निर्दोष बताया है। इनमें दो भारतवंशी शामिल हैं।समाचार वेबसाइट स्टफ वेलिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में मानव तस्करी के मामले में आरोपी तीन लोगों ने खुद को निर्दोष बताया है। इनमें दो भारतवंशी शामिल हैं।समाचार वेबसाइट स्टफ Rating:
scroll to top