मानसिक उपचार के लिए हीदर लॉकलीयर अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री हीदर लॉकलीयर अस्पताल में भर्ती हैं और कथित रूप से मानसिक उपचार करा रही हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुई।

वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय के गारो कुरेडजियन ने इस बात की पुष्टि की है कि शेरिफ कार्यालय और अग्निशमन विभाग दोनों ने रविवार अपराह्न 3.50 बजे के आसपास ‘मेडिकल इमरजेंसी’ के लिए आए फोन का जवाब दिया।

अभिनेत्री को फिर आगे के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, हीदर की मां ने 911 पर फोन करके कहा कि अभिनेत्री अजीब हरकतें कर रही हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रही हैं, हालांकि कुरेडजियन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि फोन परिवार के सदस्य ने किया था, लेकिन कहा कि मरीज ने फोन नहीं किया था।

रिपोर्टों के मुताबिक, हीदर को मानसिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को चिकित्सकीय माना जा रहा है, न कि आपराधिक और अभिनेत्री के खिलाफ फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

हीदर ‘द परफेक्ट मैन’, ‘अपटाउन गर्ल्स’ और ‘मनी टॉक्स’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493