मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करती हैं क्लोई कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कर्दशियां का कहना है कि वह खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार जिम जरूर जाती हैं।

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कर्दशियां का कहना है कि वह खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार जिम जरूर जाती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘ई! न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियांस’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह जिम जाना पसंद करती हैं और सप्ताह में कम से कम तीन दिन जिम जाने की कोशिश करती हैं।

क्लोई कहती हैं, “मुझे यह अच्छा लगता है। मेरा मानना है कि यह जीवनशैली है, यह जीवन जीने का तरीका है। मैं पूरे जीवन सप्ताह में कम से कम तीन दिन व्यायाम करूंगी। यह मेरे शारीरिक और स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसलिए मुझे व्यायाम करने में आनंद मिलता है।”

क्लोई (32) ने कहा कि शरीर में बदलाव लाकर पहले से ज्यादा छरहरा नजर आने का मकसद किसी विशेष शख्स को दिखाना नहीं है, बल्कि यह उनके लिए जवाब है, जो उन्हें मोटी कहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493