मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक छात्रा की भूमिका निभाने वाली मानसी रछ एक बार फिर छात्रा की भूमिका में नजर आएंगी, लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर।
मानसी टीवी शो ‘ये है आशिकी’ में छात्रा की भूमिका में नजर आएंगी। मानसी बिंदास चैनल के शो के आगामी सीजन के पहले एपिसोड में एक अनिवासी भारतीय छात्रा का किरदार निभाएंगी।
शो का आगामी सीजन 21 फरवरी से प्रसारित होगा।
मानसी ने एक बयान में कहा, “ऐसे लोगों के साथ काम करना बेहद मजेदार अनुभव होता है जो किसी प्रेम कहानी को बेहद अपरंपरागत और रोमांचक बनाने का हर संभव करते हैं।”
कहानी मानसी अभिनीत किरदार आरोही और विकास मनकतला अभिनीत उनके नेत्रहीन शिक्षक नील के जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
मानसी फिल्मों और टीवी में कदम रखने से पहले कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
मानसी ने अपने किरदार के बारे में कहा, “यह एक मस्तमौला युवती का किरदार है जो अपने दिल की सुनती है और अपने नेत्रहीन शिक्षक से प्रेम करने लगती है।”
dharmpath.com dharmpath