मानसी साल्वी, जेबी की मां की भूमिका निभाएंगी

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री मानसी साल्वी आगामी रोमांटिक कॉमेडी धारावाहिक ‘पापा बाय चांस’ में जेबी सिंह की मां की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

मानसी का किरदार सुचारिता चोपड़ा का है, वह दिल्ली की एक व्यापारिक महिला हैं, जो अपने बेटे और शादी के बीच संतुलन बनाती हैं।

मानसी ने बताया, “सुचारिता की कहानी मेरे लिए बनी है। यहां तक कि मुझे इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी नहीं देना पड़ा, क्योंकि निर्माताओं का मानना है कि मैं इस किरदार के लिए परफेक्ट च्वाइस हूं।”

उन्होंने कहा, “दो चीजें, जो मुझे अपने किरदार के बारे में पसंद करता हूं, मेरी अलमारी और व्यंजन, जो उसके लिए डिजाइन किए गए हैं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा नया किरदार पसंद आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493