मानसून में चुनें सही गहने

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बरसात के मौसम में आभूषण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, क्योंकि इस मौसम में नमी और आद्र्रता का स्तर बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम में प्लास्टिक के ज्वेलरी आइटम पहनने चाहिए जो हल्के और चमकदार रंग के होते हैं। इस मौसम में धातु के गहने पहनने से बचना चाहिए।

आभूषण डिजाइनर और स्टाइलिस्ट तानिया एम कथूरिया ने मानसून सीजन में सही गहने चुनने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

बरसात के मौसम में कीमती गहने पहनने से बचना चाहिए, लेकिन आप प्लास्टिक के गहने पहन सकती हैं। ये कई तरह के चमकदार व चटखदार रंगों में आते हैं। बाजारों में प्लास्टिक के गहने की भरमार है।

इस मौसम में ज्यादा गहने पहनना सही नहीं है। इन गहनों पर नक्काशी का काम अच्छी तरह किया होता है।

गले के लिए एक चमकदार हार, चौड़ी चूड़ियां या लंबे झुमके आपके स्टाइलिश दिखने के लिए काफी हैं। कुछ हल्के और आसानी से पहन पाने वाले गहनों का इस्तेमाल करना भी अच्छा विकल्प है।

चौड़ी चूड़ियां मानसून के लिए अच्छी होती हैं। ये अकेले आपके हाथ के लिए काफी हैं और इसके अलावा आपको हाथ में कुछ और पहनने की जरूरत नहीं है।

धातु के गहने पहनने से बचें। जूट और लकड़ी से बने गहने भी मानसून के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493