मायली सायरस पर बिल्ली ने हमला किया

लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका मायली सायरस पर बिल्ली ने हमला किया, जिसके चलते उनके शरीर पर कई खरोंच के निशान आ गए।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वर्तमान में सायरस की हार्लेम, शांति ओम बीबी, किकी और लिलो नामक चार पालतू बिल्लियां हैं। एक गुस्साई बिल्ली से सामना होने के बाद, उनके चेहरे, हाथ और सिर पर कई खरोच आ गए।

इसके बाद सायरस ने इंस्टाग्राम पर चोट लगी अपनी तस्वीरें साझा कीं।

फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हमला करने वाली बिल्ली उनकी पालतू बिल्लियों में से थी या किसी अन्य बिल्ली ने सायरस को अपना शिकार बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493