माराडोना के खिलाफ 9 अक्टूबर को मैच खेलेंगे गांगुली

कोलकाता, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ ‘मैच फॉर यूनिट’ का अयोजन अब नौ अक्टूबर को होगा।

आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है।

एक बयान में आयोजकों ने कहा, “हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि मैच फार यूनिटी (डिएगो बनाम गांगुली) 24 उत्तर परगना के ताकी रोड के कदमबागची में स्थित आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अक्टूबर को अपरान्ह 2.30 बजे होगा।”

माराडोना के भारत दौरे के कार्यक्रम में कई बदलाव हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के लिए अब सभी प्रकार की अनुमति ले ली गई है।

माराडोना पहले सितम्बर में भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा पहले दो अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद अपने कार्यक्रम में फिर से बदलाव करते हुए माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने दौरे में फिर से बदलाव किया है और अब वह आठ अक्टूबर को भारत आएंगे।

इस दौरान, सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493