माराडोना के घुटने की होगी सर्जरी

ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना) , 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना आस्टियोअथ्र्राइटिस से जूझ रहे हैं और इससे निजात पाने के लिए उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी होगी।

समाचार एजेंसी एफे ने माराडोना के चिकित्सक जर्मन ओचोआ के हवाले से बताया, “हमने रूस में हुए विश्व कप से पहले उनका इलाज किया ताकि वह रूस में अपनी गतिविधियों को अच्छे से पूरा कर सकें।”

ओचोआ ने कहा, “उनके दोनों घुटने में गंभीर आस्टियोअथ्र्राइटिस है। उनके पास कार्टिलेज नहीं है और उनकी हड्डियां एक-दूसरे को छू रही है।”

गुरुवार को जारी एक वीडियो में देखा गया कि मेक्सिको के सेकेंड डिविजन क्लब डोराडोस डे सिनालोआ के प्रशिक्षण सत्र के दौरान 57 वर्षीय माराडोना को चलने में दिक्कत हो रही थी। माराडोना इस क्लब के मुख्य कोच हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493