ब्यूनस आयर्स, 26 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व फुटबाल दिग्गज डिएगो माराडोना के पिता डॉन डिएगो का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार माराडोना ने स्थानीय मीडिया में जारी एक रिकॉर्डेड संदेश में बताया कि उनके पिता का निधन सामान्य तरीके से हुआ और वह तकलीफ में नहीं थे।
माराडोना के अनुसार डॉन डिएगो की मृत्यु के समय सभी बेटे और परिवारजन उनके पास ही थे।
विश्व कप-1986 के विजेता रहे माराडोना ने अपने सभी प्रशंसकों, डॉक्टरों और पत्रकारों को इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा है।
माराडोना ने कहा, “मैं आप सभी का और अर्जेटीना के समस्त लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगी।”
माराडोना लंबे समय से बीमर थे और एक स्थानीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती थे।
dharmpath.com dharmpath