माराडोना ने की फीफा अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी की पुष्टि

ब्यूनस आयर्स, 22 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के इच्छुक हैं।

उरुग्वे के प्रसारणकर्ता विक्टर ह्यूगो मोराल्स के अनुसार, माराडोना फीफा के चार बार के अध्यक्ष रहे सेप ब्लाटर के कट्टर आलोचक हैं।

फीफा पर भ्रष्टाचार के व्यापक आरापों के बाद पांचवें कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुने जाने के कुछ ही दिनों बाद ब्लाटर ने इस्तीफा दे दिया।

माराडोना ने इसके बाद रिक्त चल रहे फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने का निर्णय लिया। मोराल्स ने सोमवार को ट्वीट कर इसका खुलासा किया।

इस्तीफा दे चुके ब्लाटर अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे, जो इसी वर्ष के आखिर में दिसंबर में अगले वर्ष होने की उम्मीद है।

मोराल्स को 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना के दूसरे शानदार गोल के लिए की गई अपनी कमेंट्री के लिए जाना जाता है।

मोराल्स ने कहा कि माराडोना ने उन्हें इस निर्णय को सार्वजनिक करने का अधिकार प्रदान किया है कि वह फीफा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होंगे।

मोराल्स ने ट्वीट किया, “माराडोना ने मुझे बताया कि वह फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने मुझे इस सूचना को सार्वजनिक करने का अधिकार भी दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493