ब्यूनस आयर्स, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेंटीना फुटबाल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने पिछले सप्ताह वेनेजुएला में अर्जेंटीना फुटबाल क्लब एटलेटिको हुराकेन की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने जाने पर फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा के व्यवहार की आलोचना की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेटीना के खिलाड़ी ने अपनी फेसबुक वॉल पर क्लब के खिलाड़ियों के सहयोग की बात कही है। साथ ही उन्होंने फीफा पर सवाल भी उठाए हैं।
माराडोना ने बुधवार को कहा, “मैं हमेशा ही अपने साथियों के साथ खड़ा हूं। यह फीफा की जिम्मेदारी है कि वह दक्षिण अमेरिका फुटबाल परिसंघ (कॉनमोबेल) के जरिए खिलाड़ियों का ध्यान रखे।”
उन्होंने मिडफील्डर पाट्रिसिओ टोरोंजो और डिएगो मेनडोजा को अपनी शुभकामनाएं भी भेजी हैं।
उन्होंने कहा, “मेरा समर्थन विशेष तौर पर मेनडोजा और टोरोंजो के साथ है। मैं जानता हूं कि यह दोनों चोट से उबरने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath