माराडोना से बेहतर हैं मेसी : रूनी

सेरावेल (सान मारिनो), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम के कप्तान वेन रूनी का मानना है कि अर्जेटीना के मौजूदा कप्तान लियोनेल मेसी दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना की अपेक्षा बेहतर खिलाड़ी हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने शुक्रवार को रूनी के हवाले से कहा, “कुछ साल पहले तक लोग कहते थे कि मेसी, माराडोना नहीं हो सकता, क्योंकि वह विश्व कप हासिल नहीं कर सका। मेरे ख्याल से माराडोना की अपेक्षा मेसी बेहतर खिलाड़ी है। लेकिन फुटबाल खेल ही ऐसा है।”

रूनी ने कहा कि वह इंग्लैंड के दिग्गज सर बॉबी चाल्र्टन जैसी ख्याति हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें विश्व कप जीतना होगा।

उल्लेखनीय है कि रूनी इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले दिग्गज खिलाड़ी चाल्र्टन (49 गोल) से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए हैं।

रूनी यदि शनिवार को सान मारिनो के खिलाफ होने वाले मैच में दो गोल कर पाते हैं, तो वह चाल्र्टन को पछाड़कर इंग्लैंड के सर्वोच्च स्कोरर हो जाएंगे।

सान मारिनो के खिलाफ जीत इंग्लैंड को यूरो कप-2016 के लिए क्वालीफाइ करने की रेस में और नजदीक ला देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493