मारिन को हरा सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल

बासेल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड इंडोर्स बासेल टूर्नामेंट में स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने मारिन सिलिक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में नडाल ने मारिन को 4-6, 6-3, 6-3 से सीधे सटों में मात देकर सेमीफाइनल की ओर रुख किया।

स्विस इंडोर्स टूर्नामेंट में नडाल ने इस जीत के साथ ही अंतिम चार में अपनी जगह कायम कर ली है।

दोनों के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले सेट में जहां मारिन ने बढ़त बनाई थी, वहीं खुद को पिछड़ता देख नडाल ने दोगुनी शक्ति से आगे बढ़ते हुए आगे के दो सेटों में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में रविवार को होने वाले मुकाबले में विश्व के छठी वरीयता प्राप्त नडाल का सामना फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493