कुआलालम्पुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन की कैरोलिना मारिन ने रविवार को 500,000 डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम किया।
मौजूदा विश्व चैम्पियन मारिन ने पुत्रा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चीन की ली जुइरेई को हराया। टूर्नामेंट की छठी वरीय मारिन ने सेमीफाइनल में भारत की सायना नेहवाल को पटखनी देने वाली शीर्ष वरीय जुइरेई को 19-21 21-19 21-17 से हराया।
मारिन और जुइरेई के बीच यह मुकाबला एक घंटे 11 मिनट चला। इन दोनों के बीच यह पांचवीं भिडं़त थी। जुइरेई तीन बार विजयी रही हैं जबकि मारिन ने दूसरी बार बाजी मारी है।
बीते महीने सायना को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब जीतने वाली मारिन ने 2014 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जुइरेई को हराया था लेकिन उससे पहले लगातार तीन मौकों पर उन्हें हार मिली थी।
dharmpath.com dharmpath