मारिया कैरे, ब्रायन तानका के बीच रोमांस

लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरे और उनके साथी डांसर ब्रायन तानका के बीच इन दिनों रोमांस की खबरें हैं।

एक सूत्र ने ईऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “वह ब्रायन से प्रेम करती हैं और उनके साथ ही अपना हर पल बिताती हैं। वह अच्छे इंसान हैं।”

सूत्र ने साथ ही बताया कि मारिया और ब्रायन के प्रशंसकों को नए साल में उनसे जुड़ी और भी कुछ खबरें मिल सकती हैं।

जेम्स पैकर के साथ मारिया के अलगाव के बाद से ही दोनों साथ हैं, लेकिन सूत्र के अनुसार जब मारिया का जेम्स से अलगाव हुआ तब दोनों साथ नहीं थे।

सूत्र ने कहा, “हालांकि अब दोनों के बीच रिश्ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493