मारिया ने बियॉन्स को दी गर्भावस्था संबंधी सलाह

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका मारिया कैरी ने अपनी मित्र व गायिका बियॉन्स नोल्स को चेताया है कि जुड़वां बच्चों को संभालना मुश्किल होता है।

मारिया की मित्र बियॉन्स अपने पति जे जेड के जुड़वां बच्चों को जन्म देने जा रही हैं, जिससे मारिया काफी डरी हुई हैं, और उन्होंने अपने व अपने पूर्व पति निक कैनन के पांच वर्षीय जुड़वां बच्चों मोरोकन और मोनरो के अनुभवों के आधार पर बियॉन्स को चेताया है।

मारिया ने ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “पिछली बार जब मैं न्यूयॉर्क में क्रिसमस पर शो कर रही थी तो बियॉन्स अपनी बेटी के साथ मेरे शो में आई थीं। उसकी बेटी बहुत प्यारी थी।”

उन्होंने कहा, “मैं बियॉन्स और जे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। जुड़वां बच्चों को संभालना बहुत मुश्किल है। मेरे लिए वह काफी मुश्किल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493