मारुति सुजकी की जनवरी में बिक्री 27 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बीते महीने अपनी मासिक बिक्री में 27.10 फीसदी बढ़ोतरी की सूचना दी।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन महीने के दौरान इसकी बिक्री बीते साल इसी महीने के 113,606 वाहनों की तुलना में बढ़कर 144,396 वाहन हो गई।

जनवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री 25.9 फीसद से ऊपर रही। यह बीते साल की 106,383 इकाईयों से बढ़कर 133,934 इकाईयों तक पहुंच गई।

कंपनी ने 10,462 इकाईयों के निर्यात के साथ निर्यात में 44.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। जनवरी 2016 में 7,223 इकाईयों का निर्यात हुआ था।

यात्री कारों की बिक्री 133,768 इकाईयों के साथ 25.7 फीसदी अधिक रही। बीते साल इसी अवधि में यह 16,313 इकाईयों की रही थी।

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 16,313 इकाईयों के साथ 101 फीसदी का इजाफा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493