मारुति सुजुकी की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 13.8 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने मई 2015 में 1,14,825 कार बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 1,00,925 थी।

कंपनी ने कहा कि मई महीने में उसकी घरेलू बिक्री 13 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने भारतीय बाजार में इस दौरान 1,02,359 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 90,560 थी।

कंपनी का निर्यात आलोचय महीने में 20.3 फीसदी बढ़कर 12,466 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले के समान महीने में निर्यात 10,365 वाहनों का हुआ था।

अल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट, सिलेरियो, डिजायर, डिजायर टूर, एसएक्स4 और सियाज मॉडलों वाले यात्री कार खंड में बिक्री 14.3 फीसदी बढ़कर 85,190 वाहनों की रही, जबकि एक साल पहले की यह संख्या 74,536 थी।

जिप्सी, ग्रैंड विटारा और एर्टिगा जैसे उपयोगिता वाहनों के खंड में बिक्री छह फीसदी बढ़कर 5,567 वाहनों की रही, जबकि एक साल पहले की संख्या 5,253 वाहनों की थी।

ओम्नी और ईको वाले वैन खंड में बिक्री 7.7 फीसदी बढ़कर 11,602 वाहनों की रही, जबकि एक साल पहले की यह संख्या 10,771 वाहनों की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493