मारुति सुजुकी दक्षिण डेयर रैली के सातवें संस्करण की शुरुआत आज

बेंगलुरू, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी दक्षिण डेयर रैली के सातवें संस्करण की शुरुआत दो अगस्त से होगी।

शिमोगा, टुमकुर, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और मैंगलुरू की खूबसूरत वादियों से होते हुए रैली का समापन सात अगस्त को हैदराबाद में होगा।

2000 किलोमीटर लंबी इस रैली में कुल पांच चरण होंगे। रेस सर्किट में पड़ने वाले पहाड़ी रास्ते मानसून की फुहारों के बीच इसे एक रोमांचक रेस बनाएंगे।

रेस शुरू होने से एक दिन पहले हिस्सा लेने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा। रैली में 120 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

2009 में शुरू इस रैली प्रतिभागी अल्टिमेट कार, अल्टिमेट बाइक और एंड्योरेंस श्रेणियों में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493