‘मार्की खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रहेगी डायनामोज टीम’

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सेमीफाइनल में दो बार पहुंचने वाली दिल्ली डायनामोज टीम के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा है कि फ्रेंचाइजी लीग के आगामी सत्र में मार्की खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहेगी।

डायनामोज के पास इस साल जुवेंतस के पूर्व स्टार खिलाड़ी एलेसेंड्रो डेल पिएरो, चेल्सी के लिए खेल चुके फ्लोरेंट मालओडा, ब्राजील के ब्रूनो पेलिसारी, स्पेन के टोनी डोबलास जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं।

शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “हमारे पास कई खिलाड़ील हैं, मैं नहीं जानता कि मार्की का पैमाना इस बार होगा की नहीं।”

रोहन का मानना है कि अगर भारत में फुटबाल को आगे लेकर आना है तो देश और खिलाड़ियों की मानसिकता में बदलाव जरूरी है।

रोहन ने कहा, “मेरा मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों पर ही टीम की जिम्मेदारी रहनी चाहिए। मैं जानता हूं कि यह उतना आसान नहीं है जितना सुनने में लगता है, लेकिन मानसिकता में बदलाव की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “अगर हमें भारत के खिलाड़ियों को महान बनाना होगा तो हमें ऐसा करना होगा।”

टीम के निदेशक ने कहा कि पुर्तगाली कोच विदेशी खिलाड़ियों का ध्यान रखेंगे, लेकिन उनका ध्यान भारत के खिलाड़ियों के विकास पर होगा।”

रोहन ने कहा, “पुर्तगाल के कोच विदेशी खिलाड़ियों का ध्यान रखेंगे। मैं नहीं जानता कि उनकी रणनीति क्या है। वह युवा खिलाड़ियों पर भी ध्यान देंगे, लेकिन मेरा ध्यान भारतीय खिलाड़ियों पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493