नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कंपनी क्रॉस मार्केटिंग इंक ने भारतीय बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तकनीक पर आधारित बाजार रिसर्च कंपनी ‘वेलॉसिटी’ के लांच की घोषणा की है।
कंपनी की शुरुआत की घोषणा ऐसे समय की गई, जब बाजार में विक्रेता बढ़ती प्रतिस्पर्धा की परेशानियों से जूझ रहे हैं और उपभोक्ताओं से जुड़ने के नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वैश्विक कंपनी वेलॉसिटी को बाजार की नब्ज का निरीक्षण करने, उसे पूरी तरह परखने और उभरते पैटर्न और ट्रेंड की भारतीय कंपनियों की जरूरतें पूरी करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
वेलॉसिटी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसल शाह ने यहां जारी बयान में कहा, “बाजार की रणनीति तेजी से बदलती है। बाजार की नब्ज पकड़ने और अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर निगाह रखने के लिए आंकड़ों तक तेजी से पहुंच बनाने और उसका विश्लेषण करने की जरूरत पड़ती है। हमारी तकनीक पर आधारित अप्रोच से ये आंकड़े बहुत ही कम समय में कंपनियों को मिल जाते हैं और इससे हमारे क्लाइंट्स या उपभोक्ताओं को अपने उद्देश्यों की पूर्ति में मदद मिलती है।”
बयान के अनुसार, वेलॉसिटी भारतीय कंपनियों के लिए विभिन्न तरीके के काम जैसे एडवरटाइजिंग एंड कम्युनिकेशंस रिसर्च, ब्रैंड स्टडीज, बाजार सेगमेंटेशन एंड प्रोफाइलिंग तो करती ही है। इसके अलावा वह उत्पाद के दाम तय करने में भी कंपनियों की मदद करती है तथा विविध क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों जैसे आटोमोटिव, ई-कॉमर्स, वित्तीय सेवाएं, हेल्थकेयर रिटेल, आईटी मीडिया, रियल इस्टेट, टूर एंड ट्रैवल्स और टेलिकॉम कंपनियों की जरूरतों को पूरा करती है।
dharmpath.com dharmpath