मार्क, कूपर प्यार से गले लगाते हैं : मिलर

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सिएना मिलर का कहना है कि अभिनेता मार्क रफेलो और ब्रैडली कूपर लोगों से बड़े प्यार और गर्मजोशी के साथ गले मिलते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 33 वर्षीय मिलर ने आपराधिक पृष्ठभूमि पर अधारित फिल्म ‘फॉक्सकैचर’ में मार्क की पत्नी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मार्क अपने सहयोगी कलाकारों को बड़े ही प्रेम से गले लगाते हैं।

असल जीवन में टॉम स्टरिज से विवाह करने वाली मिलर ने कहा, “मार्क बहुत प्यार से गले मिलते हैं और यह सुकून देने वाला होता है।”

मिलर ने ‘अमेरिकन स्पिनर’ के अपने सहकलाकार कूपर के बारे में कहा कि वह भी लोगों को बड़े प्यार से गले लगाते हैं।

मिलर ने कहा कि फिल्म में स्पिनर क्रिस केल के रूप में उनका काम बेहद शानदार था, जिसमें उन्होंने क्रिस की पत्नी ताया केल की भूमिका निभाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493