मार्क रायलैंस मंच के महान कलाकार : स्पीलबर्ग

लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अभिनेता मार्क रायलैंस की प्रशंसा के पुल बांधे हैं। स्पीलबर्ग ने मार्क को अपनी आगामी रोमांचक फिल्म ‘द बीएफजी’ में एक दैत्य के किरदार के लिए चुना है।

स्पीलबर्ग का कहना है कि रायलैंस ‘मंच के अब तक के सबसे महान कलाकारों में से एक हैं।’

‘द बीएफजी’ भारत में 15 जुलाई को रिलीज की जाएगी। रियालंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म को चार भाषाओं -अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू- में रिलीज करने की योजना बनाई है।

मेलिसा मैथिसन द्वारा लिखित फिल्म, रोआल्ड डाल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

स्पीलबर्ग ने एक बयान में कहा, “जब कैमरा चल रहा होता था, मार्क किरदार में बिल्कुल खो जाते थे। वह मंच के अब तक के सबसे महान कलाकारों में से एक हैं। साथ ही शूटिंग के बीच में मार्क ने मेरा दिल जीत लिया। तब मैंने जाना कि वह कुछ भी कर सकते हैं।”

फिल्म में रूबी बार्नहिल, पेनेलोप विल्टन, जेमेन क्लेमेंट, रेबेका हॉल और रेफ स्पाल शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493