मार्च की श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुनी गईं एजारेंका

मिंस्क, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका को मार्च का श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुना गया है। एजारेंका डब्ल्यूटीए वेबसाइट पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह सम्मान हासिल करने में सफल रहीं।

सत्तर प्रतिशत से भी अधिक प्रतिभागियों ने एजारेंका और रूसी स्टार स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 17-17 फीसदी मत दिए। इस क्रम में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को 13 फीसदी मत मिले।

एजारेंका ने मार्च में कुल 12 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। एजारेंका ने इंडियन वेल्स और मियामी में खिताब जीते। वह अब विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।

जनवरी में जर्मनी की एंगलिक केरबर और फरवरी में स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493