मार्च तक के लिए मैदान से बाहर हुए जेइ

लंदन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटेनहम हाट्सपर के स्ट्राइकर क्लिंटन नेइ चोट के कारण मार्च तक के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

क्लब के कोच मौरिसियो पोचेटीनो ने इसकी पुष्टि की है।

बीते सप्ताह जेइ के लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ था। इस महीने की शुरुआत में मोनाको के खिलाफ खेलते हुए यूरोपा लीग मैच के दौरान उनका लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया था।

कैमरून निवासी जेइ ने टॉटेनहम के साथ पांच साल का करार किया था। गर्मियों में यह करार हुए था लेकिन चोट के कारण वह सितम्बर में क्लब के लिए पहला मैच खेल सके थे।

मौजूदा ईपीएल तालिका में टॉटेनहम 29 अंकों के साथ चौथे क्रम पर है। तालिका में शीर्ष पर चल रहे लीसेस्टर सिटी से उसके नौ अंक कम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493