मार्शल आर्ट जूनियर ओलम्पिक में खेलेगा छत्तीसगढ़ का 5 वर्षीय श्रेयान

श्रेयान का चयन नेपाल में 8-11 नवंबर के बीच होने वाले जूनियर मार्शल आर्ट ओलंपिक के लिए हुआ है।

मार्शल आर्ट जूनियर ओलम्पिक में हिस्सा लेने के लिए नेपाल रवाना होने से पहले श्रेयान ने मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर से मुलाकात की।

श्रेयान से मुलाकात के बाद चंद्राकर ने कहा कि श्रेयान को बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। चंद्राकर ने श्रेयान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

श्रेयान के साथ चंद्राकर से मुलाकात करने आए नीतिन पांडेय ने बताया कि श्रेयान ढाई वर्ष की उम्र से ही मार्शल आर्ट सीख रहा है। वर्तमान में उसका चयन जूनियर ओलम्पिक के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रेयान भूटान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट में रजत पदक जीत चुका है। इसके अलावा उसने असम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493