इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो आठवें स्थान पर हैं।
मार्सा ने इस सूची के लिए स्वयं से खिलाड़ियों का चुनाव न करते हुए अपने पाठकों को इस पर वोट देने के लिए कहा। इसमें कोई शक नहीं है कि 2015 का साल बार्सिलोना के लिए सबसे अच्छा साल रहा। लुइस एनरीक को इस साल विश्व का सबसे बेहतरीन क्लब चुना गया।
मार्सा में छपे परिणामों के अनुसार, रियल मेड्रिड सुपरस्टार रोनाल्डो आठवें, जबकि बार्सिलोना के मिडफील्डर सर्गियो बुसकेट्स छठवें स्थान पर हैं।
इस सूची में ऐसे दो खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो स्पेन के नहीं है, जबकि बार्सिलोना के छह खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।
मार्सा की सूची :
1. लियोनेल मेसी (बार्सिलोना)
2. नेमार (बार्सिलोना)
3. लुइस सुआरेज (बार्सिलोना)
4. आंद्रेस इनिस्टा (बार्सिलोना)
5. रॉबर्ट लेवान्डोवोस्की (बायर्न म्यूनिख)
6. सर्गियो बुसकेट (बार्सिलोना)
7. क्लॉडियो ब्रावो (बार्सिलोना)
8. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (रियल मेड्रिड)
9. एंटोइने ग्रिएसमान (एटलेटिको मेड्रिड)
10. पॉल पोगबा (जुवेनटस)
dharmpath.com dharmpath