मार्सिले, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओलम्पीक मार्सिले क्लब ने फ्रांस के दिग्गज डिफेंडर पेट्रिस इवरा के साथ करार की पुष्टि की है।
इवरा को जुवेंतस क्लब से 18 माह के करार पर मार्सिले क्लब में शामिल किया गया है।
फ्रेंच लीग-1 क्लब ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “इवरा के रूप में मार्सिले क्लब ने फ्रांस फुटबाल जगत में पिछले दो दशक से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी को टीम में जगह दी है।”
जुवेंतस ने गुरुवार को 35 वर्षीय इवरा के स्थानांतरण की खबर की पुष्टि की। वह क्लब में करीब ढाई साल तक शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने क्लब के साथ पांच खिताब जीते, जिसमें 2015 चैम्पियंस लीग खिताब भी शामिल है।
साल 2004 में फुटबाल जगत में कदम रखने के बाद से फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए इवरा ने 81 मुकाबले खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath