मार्सेली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब मार्सेली ने स्वांसी सिटी के फ्रांसीसी स्ट्राइकर बाफेटिंबी गोमिस के साथ इस सत्र के लिए ऋण पर करार की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 2014 में लियोन से स्वांसी में कदम रखने के बाद क्लब के लिए खेले गए 64 मुकाबलों में 13 गोल किए।
गोमिस ने 2008 में फ्रांस से खेल में करियर की शुरुआत की थी। वह उसी साल यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप खेलने वाली फ्रांसीसी टीम का हिस्सा भी थे। हालांकि, 2013 के बाद उन्होंने अपने देश की टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला।
dharmpath.com dharmpath