मालदीव के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश में उपराष्ट्रपति गिरफ्तार

कोलंबो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मालदीव के उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की हत्या की साजिश में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस ने अदीब की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पिछले महीने हज से स्वदेश लौट रहे राष्ट्रपति गयूम की नौका में विस्फोट हुआ था, जिसमें गयूम तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनकी पत्नी और कुछ अधिकारी घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493