कोलंबो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ने सोमवार को कहा कि वह नेपाल के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए नए नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के साथ काम करने को इच्छुक हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यमीन ने प्रचंड को बधाई देते हुए कहा कि उनका चुनाव नेता के रूप में उनमें नेपाल के लोगों के विश्वास को प्रतिबिंबित करता है।
यमीन ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि आपके नेतृत्व में नेपाल के लोग एक बड़ी सफलता और समृद्धि हासिल करेंगे।”
नेपाली संसद में अविश्वास प्रस्ताव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद प्रचंड ने गत सप्ताह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
dharmpath.com dharmpath