मालदीव ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंध प्रस्ताव की आलोचना की

यूरोपीय संघ ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन द्वारा ‘मानवाधिकार के उल्लंघन’ की निंदा की और यामीन के अधिकारियों और कारोबारी जगत में उनके समर्थकों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

मीडिया रपटों में कहा गया है कि मालदीव की सरकार ने कहा है कि इस प्रस्ताव में कई गलतियां, गलतबयानी और आधारहीन आरोप हैं।

सरकार ने कहा, “यह अनुचित और निश्चित ही गैरजिम्मेदाराना है कि यूरोपीय संसद उन कैदियों को छोड़ने की मांग कर रही है जो कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और जिन्होंने अपने अपराध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है। लोकतंत्र को केवल कानून के राज को बढ़ावा देकर ही मजबूत किया जा सकता है।”

लेकिन, मालदीव सरकार ने यूरोपीय संघ को आश्वस्त किया कि वह उससे निकट संपर्क बनाए रखेगी।

सरकार ने कहा है, “सरकार ने यूरोपीय संसद में यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस (ईईएएस) के बयान का संज्ञान लिया है और वह सहमत है कि आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि समान हितों के मामलों पर साथ मिलकर काम किया जाए। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493