‘मालदीव में विपक्ष का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’

माले, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मालदीव सरकार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष द्वारा रात को आयोजित किया गया एक विरोध प्रदर्शन लगभग शांतिपूर्ण रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रमुख विपक्षी दल, मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने यह विरोध प्रदर्शन माले के ‘आर्टीफिशियल बीच’ पर आयोजित किया था।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी अन्य मांगों के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और अन्य बंदियों को रिहा करने की मांग की।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, “विरोध प्रदर्शन से पूर्व ही एमडीपी ने मालदीव पुलिस सेवा और निर्वाचन आयोग को भरोसा दिलाया था कि वे शांतिपूर्ण और न्यायसंगत तरीके से ही विरोध जताएंगे।”

मंत्रालय ने बुधवार को एमडीपी को सूचित किया था कि विरोध प्रदर्शन आर्टीफिशियल बीच क्षेत्र के दायरे में ही सीमित रहना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493