मालदीव में सरकार के खिलाफ विपक्षा का संयुक्त गठबंधन

कोलंबो, 14 जून (आईएएनएस)। मालदीव में विपक्ष ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन बनाने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी दल मालदीव्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के सदस्य और पूर्व विदेश मंत्री अहमद नसीम ने कहा कि कई राजनीतिक दल ‘मालदीव्स युनाइटेड ऑपोजिशन’ में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मालदीव्स युनाइटेड ऑपोजिशन, सरकार को कानूनी व वैधानिक तरीकों से हटाने की कोशिश करेगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मालदीव में लोकतंत्र को बरकरार रखने और देश में आगामी चुनाव का निष्पक्ष होना सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरिम व्यवस्था की जरूरत है।

मालदीव्स युनाइटेड ऑपोजिशन ने अगले चुनावों के लिए प्रस्तावित ई-वोटिंग सिस्टम को लेकर भी चिंताएं जाहिर की हैं कि इस सिस्टम में हेर-फेर हो सकता है।

उन्होंने कहा, “हिंसा और सड़कों पर हत्याओं की हालिया चौंकाने वाली घटनाएं कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने में सत्तारूढ़ शासन की असफलता व जान बूझकर की गई लापरवाही की निशानी है।”

अहमद नसीम ने मौजूदा सरकार पर लचर विदेश नीति अपनाने का आरोप लगाया, जिसने मालदीव के इसके पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को प्रभावित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493