मेड्रिड, 26 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब मालागा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसकी सीनियर टीम के कोच जावी ग्रासिया उससे अलग हो गए हैं।
जावी ने रूसी क्लब रुबेन के साथ नया करार किया है।
जावी दो सफल सीजनों के बाद मालागा से अलग हुए हैं। इ, दौरान जावी ने सामी कोस्टेलेजो, जुआनी और सैमू ग्रासिया जैसे अहम खिलाड़ियों के अलग होने के बाद क्लब को शीर्ष क्लबों की दौड़ में बनाए रखा।
जावी का मालागा के साथ करार 2019 तक का था। अब क्लब को नए कोच की तलाश है और इस दौड़ में सेविला, टाटेनहम और रियल मेड्रिड के पूर्व कोच जुआंदे रामोस इस दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath