मालाबार संयुक्त सैन्याभ्यास के बीच मोदी-आबे की बैठक

हैंबर्ग (जर्मनी), 8 जुलाई (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में भारत, जापान और अमेरिकी नौसेनाओं के बीच चल रहे संयुक्त सैन्याभ्यास के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे ने जी-20 सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की, जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

दोनों देशों के बीच आठ महीने पहले ही असैन्य परमाणु सहयोग को लेकर एक संधि हुई है।

बंगाल की खाड़ी में चल रहे संयुक्त सैन्याभ्यास को लेकर चीन चिंता व्यक्त कर चुका है।

मोदी और आबे के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा के लिए एक संक्षिप्त बैठक की।”

वक्तव्य में कहा गया है, “प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर, 2016 में अपनी जापान यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह इसी वर्ष अगले वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के प्रधानमंत्री आबे के भारत आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि आबे की आगामी भारत यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493