माली के नियोनो में जेल से 93 कैदी फरार

बमाको, 7 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। माली की राजधानी बमाको से 240 किमी उत्तर में स्थित नियनो की जेल में सोमवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले के बाद 93 कैदी फरार गए और जेल के दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार देर रात 1.15 बजे हुआ, जिसे पांच अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों ने अंजाम दिया।

सूत्र के अनुसार, भागे कैदियों में दागामा दिको भी शामिल है, जिस पर 4.7 करोड़ सीएफए फ्रैंक्स (77,000 डॉलर) की हेराफेरी का आरोप है। कैदी सुरक्षाकर्मियों के दो मोटरसाइकिल भी ले गए।

निजी नियोनो रेडियो स्टेशन में काम करने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया कि हमले के बाद हथियारबंद बदमाश नियोनो शहर से सात किलोमीटर दूर मोलोदो की ओर भाग गए।

एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, “इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन हमें लगता है कि इसके पीछे मकीना लिबरेशन फ्रंट ऑफ अमादाउ कौफा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493